राजस्थान में एक ऐसा गांव है जहां लड़का और लड़की बिना शादी किए एक दूसरे के साथ रह सकते हैं। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में गरासिया जनजाति के लोग रहते हैं। यहां दो लोग शादी किए बिना ही एक-दूसरे के साथ रहते हैं। इससे ना तो लड़का और लड़की के परिवारवालों को कोई आपत्ति होती है, ना ही गांववालों को। यही नहीं, कपल्स बच्चे भी पैदा कर सकते हैं।
मीडिया में आ रही रिपोट्र्स के मुताबिक, लिव इन रहते हुए अगर कोई लड़की या महिला प्रेग्नेंट हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी बच्चे के बाप को ही उठानी पड़ेगी। हालांकि, बिना शादी साथ रहने से पहले लड़के को लड़की के परिवार को कुछ पैसे देने पड़ते हैं। यह परंपरा पिछले हजार सालों से चली आ रही है।
इच्छानुसार पार्टनर चुनने के लिए इस जनजाति के लोग राजस्थान और गुजरात में मेला भी लगाते हैं। अगर मेले में लड़का-लड़की एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो वे साथ भाग जाते हैं। फिर कुछ दिन साथ रहने के बाद गांव लौटते हैं। फिर लड़की के घर वालों को लड़के के घरवाले एक तय मूल्य देते हैं जिसके बाद वह जोड़ा साथ रह सकता है। जब तक लिव इन में रह रहे दोनों लोग शादी के लिए तैयार नहीं होते, उन पर कोई दबाव नहीं बनाया जाता। जब दोनों राजी हो जाते हैं तो दूल्हे के परिवार वालों को शादी का सारा खर्च उठाना पड़ता है।
यहाँ भी देखे – मोबाइल के मैसेज से खुला राज तो चौंक गए परिजन, 34 साल की शिक्षिका कर रही थी 14 साल के बच्चे का शारीरिक शोषण
Add Comment