रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष फुलोदवी नेताम ने प्रदेश के पांच जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही युवती कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अनामिका यदु को नियुक्त किया गया है। घोषित जिलाध्यक्षों की सूची में राजधानी रायपुर शहर की कमान आशा चौहान तो जशपुर की कमान रत्ना पैकरा को सौंपी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव के अनुमोदन एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्रीमती इंद्राणी मिश्रा की सहमति पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती फुलोदेवी नेताम ने पांच जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। नियुक्त पांच जिलाध्यक्षों की सूची में रायपुर शहर-आशा चौहान, जशपुर-रत्ना पैकरा, कांकेर ग्रामीण-नीरा साहू, कांकेर शहर-आरती यादव एवं क मल झज को जगदलपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार युवती कांग्रेस प्रकोष्ठ के लिए अनामिका यदु को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यहाँ भी देखे – कांग्रेसी विधायक…अचानक हो गए फुरर्र… घंटों तलाशी के बाद मिले स्वीमिंग पूल में आराम फरमाते
Add Comment