कोंडागांव। जिले की बयानार पुलिस ने दबिश देकर 3 लाख के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नक्सली दर्जनों संगीन वारदातों में शामिल रहा है।
बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि थाना बयानार से ग्राम मुंगवाल, केजंग, मड़ानार क्षेत्र में गश्त सर्चिंग एवं एम्बुशिंग की कार्यवाही पर जिला बल, डीआरजी, सीएएफ बल रवाना हुई थी। ग्राम मड़ानार व पेरमापाल के मध्य डोकरी ढोडग़ी पहाड़ी के पास एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति लुक छुप करते हुए पुलिस को देखकर भाग रहा था,
जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम मोहन कश्यप उर्फ सनत कश्यप एवं प्रतिबंधित पीपुल्सवार माओवादी आमदई एलओएस का सदस्य होना बताया। उसने बताया कि वह रोड़ कार्य में लगे वाहनों को बम विस्फोट कर पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के नीयत से आया हुआ था। मोहन के कब्जे से 1 सीमेंट बेारी में 7 किलो का टिफिन बम सेलोटेप लगा हुआ, लाल पीला रंग का वायर लम्बाई 20 मीटर, 3 नग, नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
यहाँ भी देखे – एक नक्सली समर्थक गिरफ्तार, खैरागढ़ इलाके का मामला
Add Comment