मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दुल्हन शादी के मंडप से चंपत हो गई और उसने बहाना भी ऐसा बनाया कि कोई रोक नहीं पाया। दुल्हन जब भागी तब सात फेरों में से चार हो चुके थे। दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना लगाया था और इसके बाद में वह कहीं गायब हो गई। बहुत देर तक किसी को भी इस बात की खबर नहीं लगी। जब परिवार वालों और वर पक्ष को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सभी के जुबान पर एक ही सवाल था- दुल्हन ने आखिर चार फेरे लेने के बाद ऐसा क्यों किया। इसका जवाब देने बुधवार को लापता दुल्हन खुद थाने पहुंच गई। तब मामला सामने आया है। दुल्हन ने बताया कि वह टॉयलेट जाने के बहाने मंडप से भाग गई थी। साथ में यह भी बताया कि उसके साथ में वह युवक भी था, जिसके साथ पूर्व में उसकी मंगनी हुई थी। लेकिन परिवार के लोगों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था।
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल की रात में अवंतिका क्लब में फेरे की रस्म के दौरान चार फेरे लगाने के बाद 22 वर्षीय वधु लापता हो गई थी। उसके पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को युवती थाने पहुंची। उसने बताया कि पूर्व में उसकी मंगनी खंडवा निवासी एक युवक से हुई थी।
वह पेशे से ड्राइवर है,लेकिन परिवार वालों ने उसका रिश्ता तोड़कर कोलार रोड निवासी एक 32 साल के युवक से कर दिया था। नए रिश्ते से वह खुश नहीं थी, इसके अलावा जिससे पहले मंगनी हुई थी, उससे वह प्रेम करने लगी है। इस वजह से फेरे अधूरे छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वह उसी के साथ शादी कर रहना चाहती है।
यहाँ भी देखे – असलियत जान दुल्हन ने किया सुहागरात मनाने से इंकार, लेकिन नहीं माना वो और…
Add Comment