फिरोजपुर (पंजाब) की युवती को फोटो किसी और की दिखाकर शादी किसी दूसरे से करवा दी। सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो चौंक गई। इसके बाद दूल्हे ने पूरा राज खोला तो उसके होश उड़ गए। दुल्हन ने सुहागरात मनाने से इन्कार कर दिया, लेकिन दूल्हा नहीं माना और उसने दुल्हन को बंधक बना लिया। फिर उसने जबरन संबंध बनाए और यह सब तीन दिन तक चलता रहा। तीन दिन बाद युवती किसी तरह से वहां से भागी और अपने घर पहुंची। पीडि़ता ने परिजनों को सारी बात बताई और सिविल अस्पताल में दाखिल हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने पीडि़त के बयानों पर भामियां कलां के रहने वाले अशोक कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़ता ने शिकायत में उनके पिता का दोस्त जमील उसकी शादी की बात करने लगा। जमील ने उनके पिता को आरोपी अशोक कुमार की फोटो दिखाई तो उन्होंने शादी के लिए हां कर दी।
18 अप्रैल को आरोपी के साथ लुधियाना के एक मंदिर में शादी की गई। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने सेहरे से अपना चेहरा ढक रखा था, लिहाजा उन्हें शक भी हुआ। लेकिन तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रात को जब आरोपी उसके कमरे में आया तो पीडि़ता ने देखा कि वह अशोक नहीं था। उसने कहा कि अशोक कहां है, तो आरोपी बोला कि वह ही अशोक है। इतना बोलने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। इसी तरह से तीन दिन तक आरोपी उसके साथ दुराचार करता रहा। 22 अप्रैल को वह किसी तरह से आरोपी के घर से भाग कर फिरोजपुर पहुंच गई और परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि अभी मामला काफी उलझा हुआ है। जोकि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सुलझ पाएगा। फिलहाल पीडि़ता के बयानों पर मामला दर्ज कर दिया गया है।
यहाँ भी देखे – सुहागरात को हुआ कुछ ऐसा कि कुछ दिनों के लिए ही सुहागन रही नवविवाहिता…
Add Comment