Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

सीएम साय केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होंगे शामिल…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार को दिल्ली में होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची के नामों पर चर्चा होगी। इस बैठक में सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।

 

आज दोपहर 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वे ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे, जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरों पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा।

 

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी 11 में से 9 लोकसभा क्षेत्रों में नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है। इन 11 नामों में से 3 से 4 सीटों पर महिलाओं को मौका मिल सकता है। जानकारी के मुताबकि, भाजपा फरवरी के आखिरी तक सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। वहीं लोकसभा सीटों पर जारी होने वाली दो अलग-अलग सूची में इन सभी सीटों का भी जिक्र किया जा सकता है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471