इंप्रेस करने के चक्कर में क्या बोल गया लड़का… सुनकर लड़की भी हुई हैरान… देखिए मजेदार VIDEO…

सोशल मीडिया में एक लड़का और लड़की का मजेदार वीडियो खूब तैर रहा है. इसमें लड़का उसे इंप्रेस करने की कोशिश में खुद को दिग्गज सिंगरों का उस्ताद बता बैठता है. ये सुनकर लड़की भी चौंक गई. चंद सेकंड के वीडियो की शुरुआत में लड़की कहती है कि उसे संगीत बहुत पसंद है और कई सिंगरों की बहुत बड़ी प्रशंसक है.
ये सब सुन लड़का भी चने के पेड़ पर चढ़ गया और खुद को बहुत बड़ा सिंगर बता दिया. लड़का इतने में ही नहीं रुका उसने खुद को अरिजीत सिंह और आतिफ असलम जैसे गायकों का गुरु तक बता दिया. दरअसल लड़का उससे पूछता है कि क्या आपको म्यूजिक पसंद है? लड़की जैसे ही हां कहती है, लड़का लंबी-लंबी छोड़ना शुरू कर देता है.
वो कहता है- ‘मैं बहुत बड़ा सिंगर हूं. अरिजीत सिंह को मैंने सिखाया. आतिफ असलम को भी मैंने सिखाया.’ दोस्त इतनी लंबी-लंबी छोड़ता देख लड़की भी कह उठती है कि मैंने पहचाना ही नहीं, आप इतने बड़े सिंगर हैं.