रायपुर। राहुल गांधी पर फोटो के जरिए की गई टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने सोमवार को भाजपा कार्यालय को गौमुत्र से शुद्ध करने पहुँचे थे। पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रास्ते से रोकना शुरु कर दिया, लेकिन फिर भी कई कांग्रेसी भाजपा कार्यालय तक पहुंच गए और कार्यालय में गोमुत्र छिड़क दिया। भाजपा कार्यलय में गौ-मूत्र छिड़कने जा रहे कांग्रेसियो को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। प्रदर्शन के दौरान शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विकास उपाध्याय के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
जिन्हें पुलिस ने पहले ही रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया, लेकिन कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक और दो अन्य कांग्रेस नेत्री पुलिस को चकम देकर कार्यालय तक पहुँच गई और गौ-मुत्र छिड़क दिया। इस दौरान उसने पुलिस ने गौ-मुत्र छिनने का प्रयास भी किया। नाराज कांग्रेसियों ने आज गौमूत्र से भाजपा कार्यालय का शुद्धिकरण किया। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के खिलाफ फेसबुक पर बीजेपी नेता द्वारा की टिप्पणी से नाराज हैं। पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यहाँ भी देखे – भाजपा सांसद का बेटा मिला नशे में, तो सांसद ने कहा- बदले की कार्रवाई
Add Comment