Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING: 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, करेंगे किसान सभा को संबोधित, कांग्रेस की तैयारियां शुरू

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 22 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आएंगे। यहां वे प्रदेश स्तरीय विशाल किसान सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन के कार्यक्रम की सूचना आज छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने भूपेश बघेल को दूरभाष पर दी है।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल के जोरदार स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज पत्रकार वार्ता लेकर यह जानकारी दिया है।

भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गांधी 22 अक्टूबर को सुबह राजधानी पहुंचेंगे और इसके बाद में विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। आज पत्रकारवार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविन्द नेताम, राजेंद्र तिवारी, किरणमयी नायक और शैलेश नितिन त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

यह भी देखे : पत्रकार रूचिर गर्ग कांग्रेस में शामिल, दिल्ली में राहुल गांधी ने दिलाई सदस्यता

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471