छत्तीसगढ़स्लाइडर

पत्रकार रूचिर गर्ग कांग्रेस में शामिल, दिल्ली में राहुल गांधी ने दिलाई सदस्यता

रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार रूचिर गर्ग के कांग्रेस में शामिल होने के अटकलों पर आज अंतिम मुहर लग गया। आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रुचिर गर्ग और चंद्रपुर के किसान नेता रामकुमार यादव ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया।

शनिवार को सुबह करीब 11 बजे रूचिर गर्ग की राहुल गांधी से मुलाकात हुई और कांग्रेस प्रदेश की औपचारिक पूरी की। कल रुचिर गर्ग दिल्ली पहुंच थे लेकिन उनकी मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष से नहीं हो पाई थी।


रूचिर गर्ग छत्तीसगढ़ में जाना-माना नाम है। उन्होंने कई बड़े समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में संपादक रह चुके हैं। पिछले दिनों ही नवभारत से इस्तीफा दिया था। रूचिर गर्ग चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर अभी अटकलों का दौर जारी है। चर्चा है कि कांग्रेस उन्हें बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव में उतार सकती है।

यह भी देखें : कांग्रेसी विधायक रामदयाल उईके भाजपा में शामिल

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471