Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BREAKING: कांग्रेसी विधायक रामदयाल उईके भाजपा में शामिल

रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पाली तानाखार के विधायक रामदयाल उईके आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। उईके के भाजपा में जाने से कांग्रेस में खलबली मच गई है। कहा जा रहा है कि उईके मरवाही विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

उईके ने कहा है कि कांग्रेस मेें उन्हें घुटन महसूस हो रही थी इसीलिए भजपा में शामिल हो रहे हैं। एकप्रकार से यह उईकी की घर वापसी भी है। पहले उईके भाजपा में ही थी।

यह भी देखें : शाह करेंगे आज जगदलपुर और रायपुर में सभा को संबोधित 

Back to top button
close