छत्तीसगढ़सियासत

देश में एक करोड़ बाइक के साथ निकलेगी भाजपा की विजय संकल्प रैली… राजधानी के चारों विधानसभा का मोर्चा संभालेंगें दिग्गज नेता

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर युध्द स्तर पर जुट चुकी भारतीय जनता पार्टी शनिवार 2 मार्च को सुबह 11 बजे देशभर में विशाल बाइक रैली निकालने जा रही है। भाजपा की विजय संकल्प रैली की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहडोल मध्यप्रदेश में आयोजित रैली में शामिल होकर करेंगे। भाजपा के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ इस विजय संकल्प रैली में शामिल रहेंगे। छत्तीसगढ़ में भी विजय संकल्प मोटर सायकल रैली का आयोजन बड़ी भव्यता के साथ किया जा रहा है। 2 मार्च को सभी विधानसभा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने जुटेंगे जिसको लेकर सभी जिलों, मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारी की गई है।


राजधानी रायपुर में भी बाइक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रैली को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी तैयार पूरी कर ली है। जिसमें राजधानी रायपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में रैली निकलेगी। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प मोटर सायकल रैली में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम व पूर्व मंत्री राजेश मूणत शामिल होंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा सांसद रमेश बैस, संजय श्रीवास्तव व पूर्व विधायकश्रीचंद शामिल रहेंगे। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सच्चिदानंद उपासने, राजीव कुमार अग्रवाल और पूर्व विधायक नंदे साहू शामिल होंगे।

यह भी देखें : 

मसाज के दौरान फिल्म प्रोड्यूसर का बनाया अश्लीश VIDEO…वायरल करने की धमकी देकर मांगे 25 करोड़…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471