अन्यवायरल

इस ‘सरप्राइज डिलीवरी’ के बारे में जिसने भी सुना वो हो गया शॉक्ड, जानें क्या है पूरा मामला

क्या ऐसा हो सकता है कि कोई औरत प्रेगनेंट हो और इसका नौ महीने तक उसे पता ही ना चले। हर कोई कहेगा- ऐसा मुमकिन नहीं है। पर इंग्लैंड के न्यूकैसल में रहने वाली 21 साल की एक युवती के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक युवती 2015 में पेट दर्द से गुजर रही थी, इसके चलते उसके हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वो जिस दर्द को सामान्य बता रही है, वो दरअसल लेबर पेन था। अब डॉक्टर भी आश्चर्य में हैं कि कैसे इस युवती को पता ही नहीं चल कि वो प्रेगनेंट। डॉक्टरों ने युवती को एडमिट कर स्वस्थ बच्चे की डिलीवरी भी कराई है।

अब वो बच्चा स्वस्थ है। लेकिन डॉक्टरों की वह युवती अब भी एक अबूझ पहेली बनी हुई है।
सुर्खियों में आने की वजह उनकी सरप्राइज डिलीवरी थी। लेबर रूम में जाने से पहले तक कोई भी ऐसा संकेत नहीं दिख रहा था कि वो प्रेगनेंट हैं। उनका पेट पूरी तरह से फ्लैट था जबकि प्रेगनेंसी के तीसरे महीने से ही बेबी बंप नजर आने लगता है।

डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर वेनेसा मैके का कहना है कि बहुत से कारण हैं जिनके चलते कई बार औरतों को पता ही नहीं चलता है कि वो प्रेगनेंट हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वो भला कैसे प्रेगनेंट हो सकते हैं जबकि हर महीने उन्हें पीरियड्स जैसी चीज होती है। लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि कई बार प्रेगनेंसी के दौरान भी ब्लीडिंग होती रहती है। इसके अलावा अगर प्रेगनेंट होने से पहले आपका पीरियड साइकल नॉर्मल नहीं रहा है तो भी आप प्रेगनेंट हो सकते हैं। 

यहाँ भी देखे – जानिए क्या खास है BSNL के इस प्लान में, जिसमें 3 महीने तक हर रोज मिलेगा 1.5GB डाटा

Back to top button
close