छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा के ‘निर्भया कांड’ को लेकर BJP ने गुरुवार को हल्ला बोल दिया। महिला मोर्चा के साथ ही तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक, सांसद सड़क पर उतर पड़े। महिलाओं ने रैली निकाली और धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 37 माह के दौरान 5153 दुष्कर्म के केस हुए हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। महिलाएं बोलीं कि दुराचारी को फांसी दी जाए। साथ ही शराबबंदी पर श्वेत पत्र लाने की भी मांग की है। इसको लेकर एक ज्ञापन भी SDM को सौंपा है।
जिले के अकतरा में 55 साल की महिला से दुष्कर्म और निर्ममता से हत्या के विरोध में भाजपा के तमाम सहयोगी संगठन गुरुवार को कचहरी चौक पर एकत्र हो गए। हाथों में ‘दुराचारी को फांसी दो’ नारे लिखी तख्तियां लेकर पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद महिलाएं वहां घंटों धरने पर बैठी रहीं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि सरकार के मंत्री भी सदन में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों की बात स्वीकारते हैं, लेकिन इस पर अंकुश लगाने की इच्छा शक्ति का अभाव उनमें दिखता है।
Add Comment