छत्तीसगढ़व्यापारस्लाइडर

छत्तीसगढ़: मियाद खत्म कार्रवाई शुरू, निगम टीम ने दुकानों मारा छापा

रायगढ़। नगर निगम के द्रारा आज अतः प्रतिबधित प्लास्टिक बैग को लेकर कई व्यपारियो के यहाँ छापा मारकर प्रतिबधित प्लास्टिक बैग जब्त किए है वही कुछ चलानी कार्यवाही की खबर मिल रही है।

विदित हो कि कुछ दिन पहले निगमायुक्त के प्रतिबधित प्लास्टिक बैग पर रोक लगा दिया था जिसमे व्यापारी संघ भी सहयोग करने का अस्वासन दिया था इसके बावजूद भी निगम आयुक्त के आदेश की अवहेलना करते हुए कई व्यापारी अभी भी प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली बेच रहे थे जिनकी शिकायत कई दिनों से मिल रही थी जिस पर निगम प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली बिक्री पर कार्यवाही की है जो कार्रवाई की गई है।

वह केवड़ा बड़ी बस स्टैंड उसके आसपास के क्षेत्रों में कार्यवाही किया गया वही निगम के कर्मचारियों द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली पर आगे भी कार्यवाही निगम प्रशासन के द्वारा जारी रहेगी।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471