Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

मुख्यमंत्री की रैली में शामिल कांग्रेसियों ने चलाई गोली… मचा हड़कंप…

पटियाला में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली में शामिल हुए कांग्रेसियों के बीच हाथापाई हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां चल गई। यह घटना निगम दफ्तर के नजदीक ऐन. आई. ऐस. चौंक पर घटी।



पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद हथियारों के साथ लैस हो कर पहुंचे कांग्रेसियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फ़रार हो गए। गोलियां लगने से जख्मी हुए नौजवानों को राजिन्दरा अस्पताल दाख़िल करवाया गया है, जिनकी पहचान चरनजीत सिंह निवासी नजदीक सी. आई. ए. स्टाफ पटियाला और रेहान निवासी ऋषि कालोनी के तौर पर की गई है।

उक्त झगड़ा हरविन्दर जोयी और ऐस. के. खरौड़ ग्रुप के बीच बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस चौंकी न्यू अफसर कालोनी के इंचार्ज गुरपिन्दर सिंह ने कहा कि जख्मियों के बयान लेकर कार्यवाही की जा रही है। यहाँ यह बता दें कि जब यह घटना हुई, कैप्टन का प्रोग्राम खत्म हो चुका था।

Back to top button
close