छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: मौसम का मिजाज… बदलेगी हवा की दिशा और गति… तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा, आज व कल फिर बारिश के आसार बने…

आसनी तूफान के कारण हवा की दिशा और गति दोनों बदल रही है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी लेकर आएगी। गति भी 6 किलोमीटर प्रतिघंटे के स्थान पर 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे हो सकती है। इसके प्रभाव से ट्विनसिटी और उसके आसपास के स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।

10 मई को भी इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि तूफान की वजह से हवा की दिशा बदल रही है। यह दक्षिणी हो रही है। यह उत्तर से आने वाली गर्म हवा की तुलना में थोड़ी ठंडी है और साथ में नमी भी लेकर आ रही है।

इसकी गति भी सामान्य से अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। इसके प्रभाव से अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसकी वजह से उमस के भी बढ़ने की आशंका है। आगामी 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आसमान मेघमय रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक वायुमंडल में बने कम दबाव के क्षेत्रके चलते यह हालात बन रहे हैं। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। जिले का तापमान में कम होगा।

जिले में सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा दिन का तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सुबह वातावरण में नमी की मात्रा 51 फीसदी और शाम को 28 फीसदी रहा। बदलते मौसम में नमी की मात्रा में इजाफा होने की संभावना है।

Back to top button
close