रायपुर : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में गर्मी बढ़ती जा रही है. मंगलवार को रायगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रहा. आज सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर लू: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मंगलवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति देखने को मिली. बुधवार को प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिले दुर्ग, कवर्धा, बेमेतरा और राजनादगांव में लू चल सकती है.
एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना भी है. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है. अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री, रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 42 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।
Add Comment