छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सीएएफ कैंप में किया हमला 4 जवान घायल 2 गंभीर…

बीजापुर: जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा में स्थित सीएएफ कैंप में नक्सलियों ने बीती रात लगभग 11 बजे हमला कर दिया, इस हमले में 04 जवान टुकेश्वर ध्रुव प्रधान आरक्षक गरियाबंद, ओमप्रकाश दीवान गरियाबंद, आश्रित वट्टी आरक्षक कांकेर, जितेन्द्र मंडावी प्रधान आरक्षक कांकेर, घायल हो गए हैं।

गंभीर रूप से घायल दो जवान टुकेश्वर ध्रुव एवं जितेंद्र मंडावी को चॉपर से रायपुर रिफर किया गया है, जहां एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं दो जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार सीएएफ कैंप पर नक्सलियों ने दो बीजीएल कैंप पर दागे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से सीएएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला और सुरक्षाबलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई से नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।

इस नक्सली हमले में 04 जवान टुकेश्वर ध्रुव प्रधान आरक्षक गरियाबंद, ओमप्रकाश दीवान गरियाबंद, आश्रित वट्टी आरक्षक कांकेर, जितेन्द्र मंडावी प्रधान आरक्षक कांकेर, घायल हो गए। घायल जवानों को बीजापुर लाया गया, जिसमें दो गंभीर घायल जवान टुकेश्वर ध्रुव एवं जितेंद्र मंडावी को रायपुर रेफर किया गया। जबकि दो अन्य घायल जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सीएएफ कैंप पर नक्सलियों के तरफ से बीजीएल राकेट लांचर बम दागे गये, जिसमें चार जवान घायल हुये। पुलिस की तरफ से फायरिंग करने पर नक्सली भाग खड़े हुए। सुरक्षाबलों द्वारा आसपास सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Back to top button
close