देश -विदेशसियासतस्लाइडर

हमारे लोगों ने ही पंजाब में हरवा दिया, गोवा में सेक्युलर ही हो गए खिलाफ : मल्लिकार्जुन…

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार का ठीकरा अपने ही नेताओं और गठबंधन की पार्टियों पर फोड़ा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के अपने ही नेताओं ने पंजाब में परेशानियां खड़ी की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी कांग्रेस के खिलाफ बदला की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने 2022 चुनाव में पंजाब में सत्ता गंवाई और गोवा में भी पार्टी की सरकार में वापसी की संभावनाओं पर पानी फिर गया था।

खडग़े ने कहा कि हम भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपना आधार खो चुके हैं। पंजाब में हार को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे अपनों ने ही हमारे लिए परेशानियां तैयार की। वहीं, गोवा की हार का जिम्मेदार उन्होंने अन्य दलों को बताया। खडग़े ने कहा कि राज्य में तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने हमारे वोट खराब किए।

उन्होंने कहा, लोग हमें जिम्मेदार मानते हैं और पूछते हैं कि हम क्यों दूसरे दलों को अपने साथ नहीं लाते हैं। उन्होंने सवाल किया, ये दल असल में कर क्या रहे हैं? जब हम उन्हें मौका देते हैं, तो वे हमारी जगह ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को कमजोर करने के बजाए, वे असल में हमारे वोट ही खा रहे हैं। खडग़े ने कहा, वे नई जगह नहीं बना रहे हैं। वे उन राज्यों में जाते हैं, जहां कांग्रेस मजबूत है। ऐसा गोवा औऱ मणिपुर जैसी जगहों पर होता है।

इस दौरान खडग़े ने भाजपा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, इस चुनाव में भी, हमारा पूरी तरह सफाया नहीं हुआ है। बीजेपी ने कई जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ खास बदले से काम किया है, जहां हम मजबूत थे।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471