छत्तीसगढ़

रायपुर: रविवार को निगम के सभी जोन कार्यालयों में होगा कार्य…संपत्ति कर पटा सकते हैं…

रायपुर। नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में स्थित जोन कार्यालयों में संपत्ति कर पटाने के लिए रविवार होने के बावजूद भी 31 मार्च को कार्यालयीन कार्य होगा। नगर निगम आयुक्त ने निगम क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले समस्त भवन/ करदाताओं से अपना संपत्ति कर तत्काल प्रभाव से पटाने की अपील की है।




WP-GROUP

ज्ञातव्य है कि नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं के लिए विकास कार्यों में संपत्ति कर से प्राप्त होने वाली आय का प्रमुख योगदान होता है। संपत्ति कर नगर निगम की स्थायी आय का जरिया है। अधिक से अधिक संपत्ति कर वसूली विकास के नये रास्ते खोलता है।

नगर निगम एवं नगरीय निकाय विभाग द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं में आम जनों से मिलने वाले कर की प्रमुख भूमिका रहती है। नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी सम्मानित कर दाताओं से अपना संपत्ति कर 31 मार्च की अंतिम तिथि पर पटाने का आग्रह किया है।

यह भी देखें : 

पप्पू कितने नम्बर से पास होंगे… सवाल सुन भड़क गए CM बघेल…

Back to top button
close