छत्तीसगढ़सियासत

कांग्रेस ने कहा… पहले भी कई बार कर चुके यहां-वहां से चुनाव लडऩे की घोषणा

मुख्यमंत्री के विस क्षेत्र जाना राजनीतिक नहीं आर्थिक कारण

रायपुर। जनता कांग्रेस सुप्रीमो के राजनांदगांव से चुनाव लडऩे का बयान आने के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। सबसे पहले कांग्रेस ने अजीत जोगी के बयान पर अपना पक्ष रखा है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अजीत जोगी बहुत बार बहुत से स्थानों से चुनाव लडऩे की घोषण करते रहते हैं। इसमें कुछ नया नहीं है। विगत कुछ महिनों पहले अजीत जोगी ने सीतापुर और कसडोल विधानसभा क्षेत्रों से भी चुनाव लडऩे घोषणा कर चुके हैं। इन घोषणाओं को अब कोई गंभीरता से लेता नहीं है। राजनांदगांव से चुनाव लडऩे की घोषणा का स्वरूप राजनीतिक नहीं आर्थिक है। राजनांदगांव कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। इस बार राजनांदगांव से कांग्रेस ही विधानसभा चुनाव जीतेगी। चुनाव लडऩे का फंडा पुराना है, इससे पहले भी जनता कांग्रेस सुप्रीमों ने कई लोगों को चुनौती दी है। जिस पर एक बार मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा था भारत मेें लोकतंत्र और कोई भी कहीं से भी उम्मीदवारी कर सकता है।

Back to top button
close