Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रायपुर: लोकसभा चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका…सूर्यकांत तिवारी और अमर गिदवानी ने थामा कांग्रेस का हाथ…

रायपुर। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता सूर्यकांत तिवारी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा से जकांछ प्रत्याशी अमर गिदवानी ने जोगी का साथ छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया है। दोनों ही नेताओं के कांग्रेस प्रवेश में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की प्रभावी भूमिका रही।

राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में सूर्यकांत तिवारी एवं अमर गिदवानी का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने उनके आने से कांग्रेस का हाथ मजबूत होने की बात कहते हुए उन्हें बधाई दी। ज्ञात हो कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोगी कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के भी कांग्रेस में शामिल होने के संकेत मिले हैं।



तिवारी एवं गिदवानी ने कांग्रेस प्रवेश को घर वापसी करार देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 सीटों में प्रत्याशियों की जीत के लिए तन-मन से काम करने का प्रदेश प्रभारी पुनिया को विश्वास दिलाया। कांग्रेस प्रवेश के समय कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंदन यादव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी देखें : 

61 पुलिसकर्मियों के तबादले…दुर्ग एसपी ने किए आदेश जारी…देखें सूची…

Back to top button
close