छत्तीसगढ़स्लाइडर

यहां हुआ इस साल का सबसे बड़ा नक्सली समर्पण… पढ़े पूरी खबर

सुकमा। बस्तर में इस साल के सबसे बड़ा नक्सली समर्पण का मामला सामने आया है। सुकमा में 59 सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित सभी माओवादी जनमिलिशिया सदस्य और रेंज कमेटी के सदस्य हैं। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा एवं डीआईजी पी.सुंदरराज ने बताया कि बस्तर रेंज में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सली संगठन पर भारी दबाव बना हुआ है, वहीं सरकार की आकर्षक पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में जुडऩे हेतु 18 महिलाओं समेत कुल 59 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समर्पित नक्सली एर्राबोर थाना क्षेत्र के डब्बाकोंटा, गगनपल्ली एवं कोंडारम गांव के निवासी हैं।


समर्पितों ने पुलिस को बताया कि आंन्ध्रप्रदेश के बड़े नक्सली कमांडर छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में कई बड़ी नरसंहार जैसी घटनाओं को घटित करते हैं एवं जब उनको अपना पारिवारिक जीवन-यापन करना होता है, तो आंध्र प्रदेश में जाकर बड़ी रकम की लालच में सरेंडर कर देते हैं। हम छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र के नक्सलियों को ऐसा करने पर प्रताडि़त किया जाता है।

यहाँ भी देखे – सुकमा में 11 महिलाओं समेत 29 नक्सलियों का समर्पण

Back to top button
close