रायपुर: अपन मांगों को मनवाने के लिए सडक़ पर उतरे निचले स्तर के पुलिस कर्मियों के परिवार वालों का आंदोलन आज भी जारी रहा। महिलाएं अपने बच्चों के साथ इंद्रावती एवं महानदी जाने वाले रास्ते पर सुबह करीब 10 बजे से धरने पर बैठकर सडक़ को जाम कर दिया है, जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों के मंत्रालय जाने वाले रास्ते को डायवर्ट कर दिया है।
पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने, समान काम समान वेतन, सहित अन्य मांगों को लेकर बल, सशस्त्र बल, ट्रेड आरक्षकों, सहायक आरक्षकों, गोपनीय सैनिकों, नगर सैनिकों, जेल प्रहरियों के परिवार वालों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को अपने बच्चों के साथ महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस मुख्यालय और मंत्रालय घेरने का प्रयास का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल द्वारा उन्हें रोककर सप्रे स्कूल परिसर में पकड़ कर ले आई और अस्थाई जेल बनाकर यहां रखा।
यहां भी महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। देर शाम को सभी आंदोलनकारियो को छोड़ दिया गया, लेकिन आज दूसरे दिन फिर आंदोलनकारी महिलाएं इंद्रावती-महानदी जाने वाले रास्ते पर धरने पर भुखे-प्यासे बैठ गये है। उनके साथ बच्चे भी शामिल है। इस प्रदर्शन के कारण मंत्रालय जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रास्ता बदलकर मंत्रालय जाना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक आंदोलन जारी है।
Add Comment