Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का दौरा कार्यक्रम…दो दिन रहेंगे छत्तीसगढ़ में…रायगढ़, अंबिकापुर, बिलासपुर में करेंगे सभा को संबोधित…

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन 20 और 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव अंतर्गत दौरे पर रहेंगे। डॉ. जैन 20 अप्रैल को विशेष विमान से हिसार एयरपोर्ट हरियाणा से जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे।

जहां से डॉ. जैन दोपहर 1:40 बजे से दोपहर 2:55 बजे तक रायगढ़ में, 3:30 से शाम 5 बजे तक अंबिकापुर में तथा शाम 5:30 से रात 8 बजे बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।



डॉ. जैन 21 को सुबह 10:30 बजे चकरभाटा एयरपोर्ट बिलासपुर से जांजगीर-चांपा जाएंगे। वहां पर भाजपा महामंत्री डॉ. जैन पूर्वन्ह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जांजगीर-चांपा में एवं दोपहर 01:10 बजे से 2:40 बजे तक कोरबा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
WP-GROUP

प्रभारी डॉ. अनिल जैन कोरबा से प्राइवेट हेलिकॉप्टर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगे। डॉ. जैन शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेसवार्ता लेंगे। प्रेसवार्ता के बाद डॉ. जैन शाम 6 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी देखें : 

भाजपा का आज राजधानी में मेगा रोड शो…पूर्व CM सहित कई दिग्गज होंगे शामिल…

Back to top button
close