छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: 5 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी… गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश…

राज्य शासन में 5 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रदीप गुप्ता व संजीव शुक्ला की पीएचक्यू में वापसी हो गई हैं। वहीं सीनियर अफसर आर के विज को संचालक लोक अभियोजन और संचालक फारेंसिक बनाया गया है।
वहीं प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त योजना प्रबंध व तकनीकी सेवाएं,डा.संजीव शुक्ला को उप पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय,आर एन दाश को उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष आसूचना शाखा एंटी नक्सल आपरेशन पुलिस मुख्यालय, विनीत खन्ना को उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश गृह विभाग की ओर से आज देर शाम जारी हुआ है।

Back to top button
close