रायपुर: देश के अधिकांश हिस्सों से दक्षिणी पश्चिम क्षेत्र से धीरे धीरे मानूसन की विदाई प्रारंभ हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के विदाई आज मोतिहारी, गया, डाल्टनगंज, अंबिकापुर, मंडला, इंदौर, बांसवाड़ा, गांधीनगर, राजकोट और पोरबंदर तक हो गया है।
मानसून की विदाई के लिए छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग के लिए अनुकूल बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंडमान समुद्र और उसके आसपास स्थित है जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में उसी स्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
प्रदेश में कल दिनांक 10 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में है विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। परंतु न्युनतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।
Add Comment