छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकती भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित, जनता कांग्रेस से करीबी के चलते हुई कार्रवाई

बीजापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी को पीर्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया है। उन पर पार्टी और संगठन के विरोध में काम करने का आरोप लगा था कि वे लगातार जनता कांग्रेस के क्रियाकलापों में नजर आ रही है।



इस संबंध में उन्हें तकीद भी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी गतिविधियों में परिवर्तन नहीं हुआ। इसके बाद भाजपा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की और उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है बीजापुर के ही आवापल्ली में भाजपा कार्यकर्ता सहित कांग्रेसियों ने जोगी की पार्टी की सदस्यता ली है इस कार्यक्रम में भी जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी मौजूद थी।

यह भी देखें : रायपुर : Kaun Banega Crorepati का सवाल पूछ कर Online ठगी 

Back to top button