रायपुर: छत्तीसगढ़ में गुरूवार को प्री-मानसून ने दस्तक दे दी। इसी के साथ राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा भी हुई, वहीं मानसून 8 से 10 दिन के भीतर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। जिसके कारण मौसम संबंधी स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण केरल, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन-मालदीव क्षेत्र के शेष हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
इधर छत्तीसगढ़ में आज प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है जिसके चलते राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में आज शाम को तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हुई। बारिश होने के बाद राजधानीवासियों को उमस से काफी राहत भी मिली। हालांकि तेज हवाओं के कारण शहर के कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की भी खबरें मिली है। वहीं कई इलाको में विद्युत सप्लाई भी कई घंटों तक बंद रहीं, जिससे मोहल्लें, कालोनियों व बस्तियां अंधेरे में डूबे रहे।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून 8 से 10 दिन के भीतर पहुंचकर सकता है। मानसून दक्षिण बस्तर से प्रदेश में प्रवेश करेगा और धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश व आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।
Add Comment