छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने CM भूपेश बघेल को लिखा पत्र… कन्या विवाह योजना और रेडी-टू-ईट में भ्रष्टाचार के जांच की मांग की…

रायपुर। पूर्व CM रमन सिंह ने ट्वीट कर एक बार फिर राज्य सरकार पर हमला बोला है, रमन सिंह ने महासमुंद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अधिकारी के द्वारा खोले गए मोर्चे पर कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में इस कदर डूबी हुई है कि अब उसके अधिकारी ही सरकार के खिलाफ अनशन करने मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और पीएल पुनिया क्या अब सरकार के भ्रष्टाचार खिलाफ न्याय दिलाएंगे? आमरण अनशन पर बैठे महिला बाल विकास अधिकारी को न्याय दिलाएंगे ? पूर्व CM रमन सिंह ने CM भूपेश बघेल को पत्र लिखकर महिला बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना और रेडी-टू-ईट खाद्यान्न वितरण में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में जांच कराने की मांग की है।

साथ ही सेवानिवृत्त न्यायाधीश से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। बता दें कि महिला बाल विकास विभाग का एक अधिकारी महासमुंद में धरने पर बैठा हुआ है।

Back to top button
close