छत्तीसगढ़स्लाइडर

राजनांदगांव : महिलाओं को सशक्त बनाने के सराहनीय प्रयास : महापौर हेमा देशमुख

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के माध्यम से महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिला शक्तिकरण और उनके लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिससे महिलाएं एक शक्तिशाली संगठन के रूप में आगे आए।

उन्होंने महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बनाने के लिए स्वावलंबन और रोजगार के उपायों, महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।



राजनांदगांव के नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि लोकवाणी में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कहीं। श्रीमती देशमुख ने कहा कि महिलाओं को किस तरह से सशक्त बनाना है और उन्हें गौठानों से जोडक़र रोजगार देना है, इसकी जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से जोडक़र महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास सराहनीय हैं। इसके लिए श्रीमती देशमुख ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।


WP-GROUP

लोकवाणी सुनने के बाद श्रीमती शारदा देवी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लाई है, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह महिलाओं को समाज में समानता अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। पार्षद श्रीमती दुलारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महिलाओं के मान-सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सहयोग करते रहें ताकि महिलाएं समाज में समान अधिकार पा कर आगे बढ़ सकें।

यह भी देखें : 

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबन और रोजगार से जोडऩे की रणनीति… मुख्यमंत्री रेडियावार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी में प्रदेशवासियों से हुए रू-ब-रू..

Back to top button
close