जगदलपुर: डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल काॅलेज अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 137 बिस्तर उपलब्ध हैं। यहां कोरोना मरीजों के उपचार के लिए आरक्षित 200 बिस्तरों में से 63 बिस्तरों पर मरीजों को भर्ती किया गया है।
इनमें 32 मरीजों को आक्सीजन सुविधा युक्त बिस्तर, 10 मरीजों को हाई डिपेंडेंसी यूनिट, 12 मरीजों को आईसीयू, एक मरीज को वेंटिलेटर और आठ मरीजों को बिना ऑक्सीजन वाले बिस्तरों में भर्ती की गई है।
Add Comment