कहते हैं, प्यार अंधा होता है। ना वह जात देखता है ना उम्र। प्यार में लोग इस कदर अंधे हो जाते हैं कि ना तो रिश्ते का ख्याल होता है और ना ही समाज का। इसे ही कहते हैं, सिर मुंडाते ही ओले पड़े। घटना कदमा थाने की है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मृत बताकर दूसरी शादी रचा ली। लेकिन मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पहली पत्नी ‘जिंदा’ हो गई। मामला थाने से होते हुए एसपी आफिस तक पहुंचा। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।
साकची थाना क्षेत्र स्ट्रेट माइल रोड की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने मृत बता दिया और पति ने दूसरी शादी रचा ली। फिलहाल वह दूसरी पत्नी के साथ गोवा में है।
पहली पत्नी को जैसे ही इसका पता चला कि उसका शौहर उसे जिंदा ही मार दिया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह भागती हुई एसपी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची और अपनी पति के हरकतों को बयां किया। कदमा थाना में भी उसने इसकी शिकायत दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही
महिला ने शिकायत में बताया 26 फरवरी 2014 को उसकी शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला निवासी मंजर हयात से हुई थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 25 जनवरी 2015 को बेटी के जन्म के बाद उसे और प्रताड़ित किए जाने लगा। परेशान होकर वह जमशेदपुर मायका आ गई। 2018 में न्यायालय के माध्यम से दहेज प्रताड़ना का शिकायतवाद दर्ज किया। कुछ दिन पहले उसे जानकारी मिली पति ने कदमा में रहने वाली एक नजदीकी रिश्तेदार जो विधवा है उससे शादी कर ली है। पति ने लिखा-पढ़ी कर यह बताया कि पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। बच्चे नहीं होने के कारण वह दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस ने जांच की तो यह पता चला कि मंजर हयात ने पत्नी की मौत होने का शपथ लिखकर दिया दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Add Comment