छत्तीसगढ़राज्य

बिलासपुर हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में फेंका शव

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या की थी। आरोपियों ने पहले युवक को झारखंड से बिलासपुर बुलाया, फिर रेलवे ओवरब्रिज के पास उसकी हत्या कर शव को पानी और कीचड़ से भरे खेत में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी पूनम लोमगा ने अपने प्रेमी सुगड टोपनो और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने पहले गमछे से युवक का गला घोंटा, इसके बाद चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर मुख्य आरोपिया पूनम लोमगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हत्या में शामिल प्रेमी सुगड टोपनो समेत अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम झारखंड रवाना हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button