
लुधियाना। हरियाणा में एक शादी की चर्चा बड़ी जोर-शोर हो रही है। इस शादी में दूल्हा को दुल्हन तो मिली ही, साथ ही मिली एक सुंदर नवजात कन्या भी। चौंकिए नहीं, ये सही है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक दूल्हा राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है, जबकि दुल्हन हरियाणा के जालंधर की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात जालंधर में शादी संपन्न हुई और भरतपुर लौटते वक्त लुधियाना-राजपुरा के बीच दुल्हन ने सरकारी अस्पताल में गुरुवार की सुबह बच्ची को जन्म दिया। दूल्हे ने स्वीकार कर लिया कि यह उसी की बेटी है।
खबर तो यह भी है कि दोनों की शादी दो साल पहले तय हुई थी और दूल्हे ने बताया कि इस बीच वह लड़की से मिलता-जुलता रहा था। बुधवार को जालंधर में उनकी शादी हुई। भरतपुर से लड़के का पूरा परिवार बारात लेकर जालंधर आया हुआ था। विवाह तो सकुशल संपन्न हो गया और बुधवार की रात ही दुल्हन को भी विदा कर दिया गया, लेकिन ससुराल जाते हुए रास्ते में ही दुल्हन को लेबर पेन शुरू हो गया। बुधवार की रात करीब 1.0 बजे ससुराल वालों ने दुल्हन को राजपुरा से आगे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां गुरुवार की सुबह करीब 4.0 बजे दुल्हन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। लोग कुछ और शक शुबहा करें, उससे पहले दूल्हे ने स्वीकार किया कि यह उसी की बेटी है।