महासमुंद: शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ रेडक्रॉस ईकाई द्वारा प्राचार्य डॉ ज्योति पाण्डेय एवं जिला संगठक रासेयो डॉ मालती तिवारी व जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अशोक गिरी गोस्वामी के निर्देशानुसार व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी व यूथ रेडक्रॉस प्रभारी प्रो. अजय कुमार राजा व कार्यक्रम अधिकारी राजेश्वरी सोनी के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 21 मार्च को अपने-अपने ग्रामों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जन-जागरुकता अभियान चलाया।
प्रो. अजय कुमार राजा ने कोरोना वायरस के पुन: बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए स्वयंसेवकों को अपने-अपने ग्रामों व वार्डों में जाकर जनजागरुकता अभियान चलाने को निर्देशित किया गया। स्वयंसेवकों ने दो गज दूरी मास्क है जरूरी, दाई ददा सबो झन मास्क पहिने बर भूलो झन आदि नारों के साथ ग्राम की गलियों व प्रमुख चौराहे में जन जागरुकता रैली निकाली गई।
स्वयंसेवकों ने ग्राम संपर्क के माध्यम से डोर टू डोर सम्पर्क कर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर का नियमित उपयोग करने, बार बार साबुन से हाथ धोने, सामाजिक दूरी का पालन करने, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक जाने से बचने के लिए, कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार वैक्सीन लगवाने व वैक्सीन के प्रति किसी भी प्रकार की भ्रामक बातों पर ध्यान न देने का आह्वान किया।
ग्राम कुकराडीह में स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, सुशील निषाद, अजय साहू , खल्लारी में लक्ष्मण सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू, वीरेंद्र साहू, भोला राम साहू ने, भोरिंग में प्रीतम साहू, भूपेंद्र साहू, तिलक चंद साहू, वेद प्रकाश साहू, वीरेंद्र साहू , गोवर्धन यादव, बरोंडाबाजार में वरिष्ठ स्वयंसेवक गजेंद्र पटेल, दुर्गेश पटेल, वैशाली ठाकुर, शीतल साहू, पूर्णिमा साहू, मचेवा में स्वयंसेवक सूरज प्रकाश वर्मा, कमलेश देवदास, ठलेश साहू, ईश्वरी ध्रुव,भूमिका पटेल, वंदना सेन, बरखा तिवारी, रोहित ढीमर, ग्राम कांपा में स्वयंसेवक मेघराज साहू, कुलेश्वर साहू, पुरषोत्तम प्रजापति, ऋषभ राजपूत, मनीष चौहान ने जागरुकता अभियान चलाया।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कक्षा दसवीं की परीक्षा 15 अप्रैल से और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा तीन मई से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल और जिला शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तरपुस्तिका मुख्यालय भेज दी गई।
इन उत्तर पुस्तिकाओं को जिला मुख्यालय के समन्वयक केंद्र शासकीय आदर्श उमा विद्यालय के कक्ष में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल से शनिवार को उस्तरपुस्तिका की खेप स्कूल पहुंच चुकी है, जिसे सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। महासमुंद जिले के लिए 2 लाख 28 हजार उत्तरपुस्तिकाएं माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली है। जिलेभर के स्कूलों को इसी केंद्र से गोपनीय सामग्री का वितरण होगा। पहले चरण में बोर्ड ने उत्तरपुस्तिकाओं की खेप भेजी है।
Add Comment