जगदलपुर: तीन राज्यों के युवाओं के लिए गांजा की आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्कर श्यामगन कुम्भार को पुलिस ने गिरफ्तार है। यह तीसरा मौका है जब पुलिस ने तस्करों के साथ-साथ गांजा की आपूर्ति करने वाले को भी गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भानपुरी पुलिस ने कुछ दिनों पहले बिहार की एक गाड़ी को 57 किलो गांजे के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में राजू राम, रविन्दर राम, अनिल राम, दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा ओडिसा के नवरंगपुर के बोरगांव इलाके के गांजा आपूर्ति करने वाले तस्कर श्यामगन कुम्भार से खरीदा था।
इस जानकारी के बाद उप पुलिस अधीक्षक आशीष अरोरा और भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहार ने एम्ब्रोस कुजुर के नेतृत्व में एक टीम बनाकर ओडिसा के बोरगांव भेजा। जहां उन्होंने सायबर सेल की मदद से गांजा आपूर्ति करने वाले तस्कर श्यामगन कुम्भार को गिरफ्तार किया गया।
गांजा आपूर्ति करने वाले तस्कर श्यामगन ने पूछताछ में बताया कि वह मलकानगिरी इलाके से गांजा लाकर विगत 04 वषों से बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के गांजा तस्करों को सप्लाई करता आ रहा है। वह अब तक करीब 30 च्ंिटल से ज्यादा गाजा की सप्लाई कर चूका है।
Add Comment