
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुंग सोमवार को रायपुर पहुंचे। श्री चुंग भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए सुझाव आमंत्रित करने वाले मन की बात कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक हैं।
उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे राजधानी में आम आदमी, प्रबुद्धजन, कैट कॉनफेडरेशन और आल इंडिया ट्रेडर्स के पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। उनसे जो सुझाव मिलेंगे उसमें से जो महत्वपूर्ण चीजों को संकलन किया जाएगा।
सुझाव संकलन के लिए केन्द्र की टोली रहेगी। साथ ही और अन्य जगह से, व्यपारियों से, सोशल मीडिया के माध्यम से जो सुझाव आएंगे उन सबको संग्रहण करके इस देश के अंदर क्या होना चाहिए, व्यपारियों के लिए अगली सरकार में क्या होना चाहिए, घोषणा पत्र में क्या होना चाहिए, नये भारत के लोग कैसे सोचते हैं, वैसी सरकार चाहती है।
उन्होंने कहा कि आज तक इस देश के अंदर किसी बड़े लेबल तक जनता की सोच जानने की इच्छा किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं की। हम करते थे लेकिन व्यापक स्तर पर नहीं करते थे। 5 करोड़ परिवारों तक पहुंचना बहुत बड़ा अभियान है।
इस अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेनेफेस्टो और सरकार का रोड मैप दोनों जनता तय करेगी। एक जीवीत लोकतंत्र में लोगों की भागीदारी बहुत जरुरी है। पिछले कई सालों से लोगों को लग रहा था कि उनसे कोई पूछता नहीं सरकार कैसी होनी चाहिए। किसान, व्यपारी, युवाओं से कोई पूछता नहीं है कि उनके मन की भारत कैसा होना चाहिए।
वे क्या चाहते हैं। युवा क्या पढ़ता चाहते हैं। वे भारत को किस स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं। इस बार भाजपा यह सब करने की योजना बनाई है। इसके लिए 100 के लगभग फोकस ग्रुप, 7700 बक्से और 300 रथ गांव-गांव जाकर लोगों के सुझाव एकत्र कर रही है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर भी दिया हुआ है जिसमें अपना सुझाव दे सकते हैं।
यह भी देखें :
पुलवामा हमला : शहीद जवानों के लिए आगे आया देश का सबसे बड़ा बैंक… किए ये बड़े ऐलान…