भिलाई। केस वापस नही लेने पर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौच करने की रिपोर्ट दुष्कर्म पीडि़ता ने सुपेला थाने में दर्ज करायी है।
आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता से दुष्कर्म किया था और बाद में शादी से इन्कार कर दिया था। इसके बाद उसने सुपेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत पर बाहर आने पर आरोपी केस वापस लेने के लिए पीडि़ता पर दबाव बना रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को आरोपी ने इसी बात को लेकर पीडि़ता को गाली-गलोचकर जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपेला निवासी पीडि़ता 26 वर्ष ने थाने में 4 जून 2020 को पांच रास्ता सुपेला निवासी आरोपी रितेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की रिपसेर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया था।
लेकिन बाद में शादी से इन्कार कर दिया था। उक्त मामले में आरोपी अभी जमानत पर बाहर है। शिकायतकर्ता के हवाले से पुलिस ने बताया कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने उसके घर के सामने पटाखे फ ोडक़र उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है व शराब पीकर उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौच करता है। बुधवार की रात भी वह उसके घर के पास आकर केस वापस लेने के लिये दबाव बनाने लगा। केस वापस नही लेने की बता पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीडि़ता की शिकायत पर 195 ए के तहत अपराध कायम र कर मामला दर्ज कर लिया है।
Add Comment