छत्तीसगढ़स्लाइडर

रमन, साय ने माधव सदाशिवराव गोलवलकर की जयंती पर किया उन्हें नमन…

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व. माधव सदाशिवराव गोलवरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने ट्वीट कर कहा कि गुरूजी स्व. गोलवलकर आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक थे। उनके विचार राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने जन-जन में समाज-बोध व राष्ट्र भक्ति का संचार करने अविराम यात्राएं की।

साय ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के पुरोधा, गुरूजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संचार करने हेतु समर्पित कर दिया है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

Back to top button
close