ट्रेंडिंगवायरल

क्या आपको भी है कुत्ता पालने का शौक…तो जरूर पढ़ें ये खबर… कुत्ते को ‘किस’ करने के गंभीर परिणाम भुगत रही है ये महिला…

कुत्ता पालना आजकल फैशन बनता जा रहा है। वैसे जानवर इंसान के वफादार साथी होते हैं, जो दिन हो या रात उन्हें मुसीबत से आगाह करते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी थोड़ी लापरवाही से बड़े परिणाम भुगतने पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के ओहियो में रहने वाली एक महिला के साथ।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, महिला ने बड़े शौक से एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाला था, लेकिन उसी की वजह से अब महिला को अपने दोनों हाथ-पैर गंवाने पड़े हैं। दरअसल, मैरी नाम की महिला, जो एक डॉग ट्रेनर है, अपने पति के साथ ट्रॉपिकल जंगलों में छुट्टियां मनाने गई थी।



इस दौरान वो अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद उसके पति मैथ्यू ने आपातकालीन मदद मांगी और उसे ओहियो के कैंटन स्थित ऑल्टमैन अस्पताल में भर्ती कराया। नौ दिन तक आईसीयू में रहने के बाद जब महिला को होश आया तो वो अपने दोनों हाथ-पैर गंवा चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की जान बचाने के लिए कुल आठ ऑपरेशन करने पड़े। साथ ही उसके हाथ-पैर भी काटने पड़े।

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को एक दुर्लभ बीमारी थी। उसकी त्वचा का रंग तेजी से बदल रहा था। त्वचा का रंग कभी बैंगनी हो जाता था तो कभी लाल हो जाता था। उसके बाद जहां-तहां खून के थक्के भी बन जाते थे। इस बीमारी को समझना कठिन था, लेकिन आखिरकार डॉक्टरों ने इसमें सफलता पा ही ली।
WP-GROUP

दरअसल, महिला को अपने कुत्ते से संक्रमण (इंफेक्शन) हो गया था। वह कैपनोसाइटोफैगा कैनीमोरस नामक जीवाणु से संक्रमित थी। यह संक्रमण उसे अपने कुत्ते को किस करने के कारण हुआ था। यह घटना मई महीने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के इलाज में कुल लगभग 14 लाख रुपये खर्च हुए, तब जाकर उसकी जान बच पायी।

यह भी देखें : 

टीम इंडिया के नंबर-4 की पहेली हल करने सामने आया ये खिलाड़ी…कहा…यह मेरा पसंदीदा स्थान…

Back to top button
close