छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ में रात का पारा बढ़ा, ठंड कम, दिन में गर्मी भी… अगले एक-दो दिन तक प्रदेश में मौसम रहेगा स्थिर…

प्रदेश के सभी संभागों में इस समय रात का तापमान काफी बढ़ गया है। इस वजह से रात में ठंडी कम हो गई है। दिन में भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक प्रदेश में मौसम स्थिर रहेगा। तापमान में एक-दो डिग्री का अंतर देखा जा सकता है। प्रदेश में एक तरफ मौसम शुष्क है और ठंडी हवा आ रही है, लेकिन समुद्र से नमी वाली हवा भी प्रभावी है।

इसलिए वातावरण ठंडा है, लेकिन लेकिन रात के तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड कम होने लगी है। रविवार को रायपुर समेत प्रदेशभर में रात का तापमान सभी जगहों पर सामान्य से तीन-चार डिग्री तक ज्यादा है। न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा रायपुर में 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में बहुत अधिक अंतर आने की संभावना नहीं है।

Back to top button
close