Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

सांसद विजय बघेल की तबीयत बिगड़ी… सेक्टर 9 अस्पताल से AIIMS में किया गया रेफर…

दुर्ग। पिछले चार दिनों से अस्वस्थ चल रहे सांसद विजय बघेल की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद आज उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल से एम्स रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सांसद बघेल हाल ही में बिहार में चुनावी जनसंपर्क कर लौटे हैं। वहीं अब उनका स्वस्थ खराब हो गया। फिलहाल डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।



बताते चले कि सांसद विजय बघेल ने लॉकडाउन में लगातार लोगों की समस्या सुनने के बाद जनसेवा का कार्य किया। मरवाही में सांसद विजय बघेल ने जनसंपर्क किया।

इसके बाद वे बिहार में अपने चुनावी दौरे को पूरा करने के बाद छत्तीसगढ़ लौटे। वहीं अब उनका तबीयत खराब हुआ है। फिलहाल एम्स में उनका उपचार चल रहा है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471