Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर: नक्सली मुठभेड़ में DRG जवान शहीद… नक्सली कैंप ध्वस्त, भारी मात्रा में सामान बरामद…

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे चली इस मुठभेड़ में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया। कई जवानों को भी चोटें आई हैं। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगलों में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ओरछा थाने से डीआरजी के जवान गुरुवार को सर्चिंग के लिए अबूझमाड़ के जंगलों में निकले थे। वापसी के दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे गुदाडी पंचायत के दुरगी पारा के पास जंगल में एंबुश लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया।



मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के मारे जाने की भी संभावना
इस फायरिंग में डीआरजी जवान गोमागाल निवासी संतु राम वड्‌डे शहीद हो गए हैं। उनकी जांघ और कमर के हिस्से में गोली लगी। इसके चलते ज्यादा खून बहने से अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं कई जवानों के भी चोटिल होने की सूचना है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सली भी मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

नक्सलियों का भारी मात्रा में डंप बरामद
मारे गए नक्सलियों के शव और घायलों को उनके साथी उठाकर ले गए। जवानों ने नक्सलियों के बनाए कैंप को ध्वस्त कर दिया है। नक्सलियों के भागने के बाद जंगल में सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में डंप बरामद हुआ है। जवान इसे लेकर जिला मुख्यालय आ रहे हैं। इसके बाद ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471