कोण्डागांव। कोंडागांव नगर पालिका इलाके में 5 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। आज रात 12 बजे से 5 दिन के लिए लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें प्रदेश में बुधवार को 2564 नए मामले सामने आए हैं और 1146 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 13 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
प्रदेश अब तक सामने आए कुल 52932 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 24414 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 477 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 28041 मरीजों का उपचार जारी है।
Add Comment