PM Kisan Yojana के साथ- साथ किसान उठा सकते हैं IPM का फायदा, जानें कैसे तेजी से बढ़ेगी इनकम!

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को वित्तीय तौर पर कुछ राहत मिले इसके लिए सरकार तीन किस्त के जरिए 2-2 हजार रुपये की किस्त जारी करती है। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भी मोदी सरकार कई फैसले ले चुकी है। अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो इंट्रीगेटिट पेस्ट मैनेजमेंट में इस किस्त का पैसा लगा सकते हैं।
इसे खेती की शानदार तकनीक माना जाता है। फसल को कीट और बीमारियों से छूटकारा दिलाने में कारगार मानी जाती है। इसके साथ ही यह केमिकल से भी छुटकारा दिलाती है। फसल को जितना कम नुकसान होगा किसानों की उतनी ही ज्यादा इनकम होगी।
अक्सर देखने को मिलता है कि कीट और बीमारियों के चलते किसान की सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाता है। इंट्रीगेटिट पेस्ट मैनेजमेंट फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को कंट्रोल करने की सस्ती विधि है। इसमें नाशीजीवों, रोगों और खरपतवार के नियंत्रण की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है।
इसका उद्देश्य इन नाशीजीवों की संख्या एक सीमा के नीचे बनाये रखना है। इस सीमा को ‘आर्थिक क्षति सीमा’ कहते हैं। वहीं वे किसान जो कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी नहीं हैं वे भी इसमें थोड़ा निवेश कर अपनी फसल को होने वाले नुकसान को बहुत हदतक कंट्रोल कर सकते हैं।