Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

BIG BREAKING: 100 से अधिक भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की इस्तीफे की पेशकश… जिला बॉडी में नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता हो गए नाराज…

नारायणपुर: प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनु नेताम की बैठक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला बॉडी में नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। इसके बाद भड़के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की पेशकश की है।

यह घटना विश्रामगृह में बैठक के दौरान की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिला बॉडी में नव नियुक्त पदाधिकारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष के पद पद चहेतों को नियुक्त किए जाने से नाराज हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे का ऐलान किया है।

Back to top button
close