Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: सुबह 8 से शाम 5 बजे तक दुकानों को खोलने की मिली अुनमति… जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रोजना दोगुनी रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने ज्यादा संक्रमित जिलों में फिर से लॉकडाउन लागू करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए हैं।

इसी क्रम में ​कांकेर जिला कलेक्टर कुमार लाल चौहान ने सुबह 8 से शाम 5 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। इस दौरान दवाई, फल, सब्जी, दूध और ज़रुरी सेवाओं पर छूट रहेगी।



​जिले में 31 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा कलेक्टर ने की थी। वहीं जल्द ही लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का ऐलान कलेक्टर कर सकते हैं।

कांकेर में अब तक 221 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 166 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 55 मरीजों का उपचार जारी है। जिसें सामने आए मरीजों में जवानों की संख्या ज्यादा है। वहीं कुछ प्रवासी मजूदर भी है।

Back to top button
close