छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ : …जब नन्हें कृष्ण-राधाओं की टोली पहुंची सीएम हाउस… तो खुद को रोक नहीं पाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…की जमकर आव-भवगत…उतारी आरती….

रायपुर। कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण राधा का रूप धरे बच्चों की आव-भगत की।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राधा-कृष्ण का रूप धरे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।


आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज शुक्रवार को सादगी के साथ मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजधानी सहित पूरे राज्य में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। 
WP-GROUP

इधर सीएम हाउस में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही मंदिरों में उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु होने की कामना लेकर समर्थक हवन-पूजन भी करवा रहे हैं।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : मासूम बच्चों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई…हो गए भाव-विभोर…

Back to top button
close